Chakradharpur News: छठ पर्व को लेकर दंदा साई छठ घाट की सफाई शुरू, जेसीबी से हटाई जा रही गंदगी
चक्रधरपुर, नवम्बर 9 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। दीपावली के बाद अब लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसे लेकर प्रशासन और केंद्रीय छठ पूजा समिति की ओर से शहर के विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई कराई जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को नगर परिषद की ओर से दंदा साई स्थित छठ नदी घाट पर जेसीबी मशीन लगाकर सफाई कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान वार्ड पार्षद सह केंद्रीय छठ पूजा समिति के सह सचिव गौतम रवानी मौजूद रहे और उनकी देखरेख में घाट की सफाई की जा रही है। केंद्रीय छठ पूजा समिति की ओर से पर्व को लेकर शहर के विभिन्न घाटों पर साफ-सफाई के साथ प्रकाश सज्जा की व्यवस्था भी की जाएगी। वहीं, पुरानी बस्ती स्थित सीढ़ी नदी घाट पर आयोजित होने वाली गंगा आरती इस बार छठ पर्व का प्रमुख आकर्षण रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.