चक्रधरपुर, जुलाई 2 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चैनपुर सुपर किंग्स के तत्वावधान में आयोजित डे-नाइट प्लास्टिक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का फाइनल गुरुवार को बांग्लाटांड और नाइन स्टार क्रिकेट टीम, कराईकेला के बीच खेला गया। चार-चार ओवर के रोमांचक मुकाबले में कराईकेला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बनाए। जवाब में बांग्लाटांड की टीम ने लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया। समापन समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा मुख्य अतिथि तथा डॉ. विजय सिंह गागराई विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। मालती गिलुवा ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है, जबकि डॉ. गागराई ने ग्रामीण प्रतिभाओं को उचि...