Chakradharpur News: चैंबर ने की बेहतर रेल सुविधा मुहैया कराने की मांग
चक्रधरपुर, अगस्त 2 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। कोल्हान क्षेत्र में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर शनिवार को चाईबासा चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ का एक प्रतिनिधिमंडल चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया से मुलाकात की और विभिन्न जनहित एवं यात्री सुविधाओं को लेकर चर्चा की और मांगपत्र सौंपा। चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष सह चाईबासा चैंबर के पूर्व अध्यक्ष नितिन प्रकाश की अगुआई में मिले प्रतिनिधि मंडल में चाईबासा चेम्बर अध्यक्ष संजय चौबे, निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजीव खिरवाल, संयुक्त सचिव गोविंदा खेतान एवं विवेक कुमार सिन्हा शामिल थे। रेल मंडल प्रबंधक ने भी उनकी मांगों पर विचार करने और रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजना का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.