Chakradharpur News: चेलाबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के पास गिरा सूखा पीपल का पेड़, बड़ा हादसा टला
चक्रधरपुर, सितम्बर 1 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चेलाबेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास सोमवार को सैकड़ों वर्ष पुराना सूखा पीपल का विशाल पेड़ अचानक एक ट्रैक्टर पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई बच्चा या ग्रामीण इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने खुद कटर मशीन की मदद से लकड़ी काटकर रास्ता साफ किया और आवागमन बहाल कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि पेड़ के जर्जर होने की सूचना शिक्षकों के जरिए पहले ही वन विभाग को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद ग्रामीणों ने जर्जर स्कूल भवन की स्थिति पर भी चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से सूखे पेड़ों का तत्काल सर्वे कराने, खतरनाक पेड़ों को हटाने और विद्यालय भवन की अविलंब मरम्मत की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.