चक्रधरपुर, जुलाई 3 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के चेलाबेड़ा गांव में माइक्रो फाइलेरिया दर का पता लगाने के उद्देश्य से नाइट ब्लड सर्वे का आयोजन किया गया। इस सर्वे का उद्देश्य समुदाय में फाइलेरिया संक्रमण की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और उन्मूलन कार्यक्रम की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना है। इस सर्वे में 20 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के 300 लोगों के रक्त नमूने संग्रहित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। सर्वे के प्रथम चरण में बुधवार की रात्रि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर 140 व्यक्तियों के रक्त नमूने सफलतापूर्वक एकत्र किए। यह भी पढ़ें- रात्रिकालीन फाइलेरिया ब्लड सैंपल संग्रह अभियान छह से शेष पात्र लाभार्थियों के नमूने निर्धारित कार्यक्रम के अ...