चक्रधरपुर, अक्टूबर 6 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में बढ़ती चिंता के बीच चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हासमी से मुलाकात की। गौरतलब है कि सोमवार को शहर के रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स मोबाइल दुकान में अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे। घटना के बाद से व्यापारी वर्ग में सुरक्षा को लेकर भय का माहौल है।हलाकि sdpo ने लोगो को आश्वासन दिया है कि तीन चार दिन दिनों मे मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा। वही चेम्बर्स के लोगो ने भी आश्वासन मिलने पर संतोष व्यक्त करते हुए पुलिस से जल्द कारवाई की उम्मीद जताई.मौके पर अनुमंडीय उपाध्यक्ष गोपाल खीरवाल,अवध खीरवाल,नारायण अग्रवाल, आशीष पडिया,व अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी ...