चक्रधरपुर, नवम्बर 27 -- गांव में हाथियों का उत्पात Chakradharpur News: आनंदपुर प्रखंड के चिरूमठा गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने बुधवार की रात जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने चटक टोली में दो घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि फसलों को भी नुकसान पहुंचाया। अचानक हाथियों के गांव में घुसने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात हाथियों को खदेड़ने के दौरान उनका झुंड चिरूमठा के चटक टोली में घुस गया। इस दौरान हाथियों ने पीडीएस दुकानदार सुमित्रा नायक की दुकान सह गोदाम की दीवार और खपरैल छत को तोड़ दिया। वहीं, राजू नायक के घर की दीवार पूरी तरह ध्वस्त कर दी, जिससे घर की छत नीचे गिर गई। छत के नीचे दबने से कई मुर्गियों की मौत हो गई। इसके अलावा हाथियों ने घूमे गोप के केला पेड़ों को भी बर्बाद कर दिया। हाथियों के गांव में प्रवेश ...