चक्रधरपुर, अक्टूबर 12 -- पटरी के पास पहुंचे हाथी, रेल आवागमन हुआ प्रभावित Chakradharpur News: चक्रधरपुर । बंडामुंडा के ए केबिन में बीती रात 24 हाथियों का झूंड आ जाने से रेलवे महकमा में हड़कंप मच गया। रात भर हाथियों को खदेड़ने में वन विभाग के पसीने छूट गए। अंतत: सोमवार तड़के 4.30 बजे हाथियों को वन विभाग के द्वारा खदेड़ने में कामयाबी मिली। कल रात बंडामुंडा में नार्थ चिरुबेडा जंगल से रात लगभग 8 बजे 24 हाथियों का झूं़ड बंडामुंडा आ पहुंचा। वन विभाग के द्वारा हाथियों को खदेड़ते हुए कुकुड़ा बस्ती की ओर भगा दिया गया। हाथी काफी देर तक कुकड़ा बस्ती के हरे भरे खेतों में डटे रहे और पके हुए धान खाने में मशगूल रहे। वहां से उन्हें खदेड़ने पर वे मंगल बाजार चौक पहुंच गए । वहां से खदेड़ने पर वे ए केबिन पटरी के पास आ पहुंचे। दूसरी और हाथियों के पटरी के पास पहुंचने प...