Chakradharpur News: चित्रांश परिवार ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा
चक्रधरपुर, नवम्बर 12 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर तुलसी भवन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को चित्रांश परिवार द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई। इस अवसर पर तुलसी भवन में विधिवत भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की। सुबह 11 बजे से पूजा आरंभ हुआ जो दोपहर तक चला। पूजा के बाद सभी लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। बताते चलें कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि पर ही चित्रगुप्त जी का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि पर भगवान चित्रगुप्त की उत्पत्ति के रूप चित्रगुप्त पूजा की जाती है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, भगवान चित्रगुप्त का जन्म ब्रह्मा जी के चित्त से हुआ था। यह भी पढ़ें- Madhepura News: लेखनी से आजीविका चलाने वाले हर व्यक्ति को करनी चाहिए भगवान चित्रगुप्त की आराधना : प्रमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.