Chakradharpur News: चार माह में 75 लोग सर्पदंश के शिकार
चक्रधरपुर, जुलाई 28 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में सर्पदंश के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। बीते चार माह के दौरान 75 लोग जहरीले सांप के काटने का शिकार हुए हैं। सभी पीड़ितों का चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में समय पर उपचार किया गया। अस्पताल से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अप्रैल माह में 13, मई में 24, जून में 21 तथा जुलाई माह में अब तक 17 लोग सर्पदंश का शिकार होकर अस्पताल पहुंचे हैं। लगातार हो रही बारिश और खेतों में कृषि कार्य शुरू होने के कारण ग्रामीण इलाकों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे सर्पदंश के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई हैं। अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमान शर्मा ने बताया कि सर्पदंश के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप काटने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.