Chakradharpur News: चार दिन में 97.2 मिमी बारिश, धनरोपनी जोरों पर
चक्रधरपुर, जुलाई 19 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड में पिछले चार दिनों में जमकर बारिश हुई। चार दिनों में 97.2 मिली मीटर बारिश हुई है। पिछले चार दिनों से हो रही बारिश के कारण किसानों के लिए काफी राहत मिली। किसानों द्वारा धान रोपनी का कार्य पूरे क्षेत्र में किया जा रहा है। चक्रधरपुर प्रखंड के गुलकेड़ा, बाईपी, सिलफोड़ी, जामिद, नलिता, केनके, भरियां, होयोहातु, हतनातोडांग, गोपीनाथपुर, चंद्री, सिमिदिरी, केरा, आसनतलिया, सुरबुड़ा, इटिहासा, कुलीतोडांग, पदमपुर, हथिया, देवगांव, ईटोर, कोलचोकड़ा तथा चैनपुर पंचायत में धान रोपनी का कार्य जोरों पर हैं। किसान अच्छी बारिश का इंताजर कर रहे थे। लेकिन पिछले चार दिनों में अच्छी बारिश होने से किसानों ने धान रोपनी का कार्य जोर-शोर से शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.