Chakradharpur News: चाचा की हत्या का दो दिन में खुलासा, भतीजा गिरफ्तार
चक्रधरपुर, सितम्बर 9 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। बंदगांव थाना पुलिस ने बिरसा ओड़ेया हत्याकांड का महज दो दिनों में खुलासा करते हुए मृतक के 19 वर्षीय भतीजे विमल ओड़ेया को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, रुपये के लेन-देन और आपसी विवाद के कारण बिमल ने अपने चाचा की हत्या की थी। आरोपी ने पहले लोहे की रॉड से सिर पर वार किया और जमीन पर गिरने के बाद उसी रॉड से गला दबाकर उसकी जान ले ली। इस संबंध में चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छह सितंबर को मृतक की पत्नी कोईली ओड़ेया के बयान पर बंदगांव थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो बिमल ओड़ेया की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उसके गांव अंगरिया से उसे गिरफ्तार कर पूछताछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.