चक्रधरपुर, अक्टूबर 23 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर,संवाददाता दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सह महासचिव एवं चक्रधरपुर रेल मंडल के को-ऑर्डिनेटर जहांगीर हक ने चाईबासा रेलवे स्टेशन और रेलवे कॉलोनी का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों और उनके परिजनों ने कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों तथा बाउंड्री वॉल नहीं होने से उत्पन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। कर्मचारियों ने बताया कि क्वार्टरों की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद वे जर्जर आवासों में जोखिम उठाकर रहने को मजबूर हैं। वहीं, कॉलोनी के कॉरिडोर और आसपास बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण जहरीले सांप-बिच्छुओं और असामाजिक तत्वों का खतरा बना रहता है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चाईबासा रेलवे कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों और सुरक्षा व्यवस्...