चक्रधरपुर, नवम्बर 20 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रवात अकवान के प्रभाव को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर 19 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इनमें टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ टाटानगर-बादामपहाड़ मेमू ट्रेनें भी शामिल हैं। रेलवे की ओर से 19 और 20 नवंबर को अलग-अलग तिथियों में ट्रेनों को रद्द रखने की सूचना जारी की गई है। रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 19 नवंबर को 12881 शालीमार-पुरी एक्सप्रेस और 18017 भांजपुर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेंगी। वहीं 20 नवंबर को 18018 पुरी-भांजपुर, 18401 बांगरीपोसी-पुरी, 18402 पुरी-बांगरीपोसी तथा 22895/22896 हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन नहीं होगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: 'अकवान' चक्रवात को लेकर 19 ट्रेनों को किया गया र...