चक्रधरपुर, अगस्त 7 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर-राउरकेला सारंडा मेमू पैसेंजर आगामी 15 अगस्त तक रद्द रहेगी। ट्रेन के रद्द रहने से स्थानीय यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ट्रेन संख्या 68025/68026 चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर सारंडा पैंसेजर जुलाई माह में काफी दिनों तक रद्द रही। पहले इस ट्रेन को 4 अगस्त तक रद्द रहने की घोषणा की गई थी। इसके बाद रद्द रहने की तिथियों का 15 अगस्त तक विस्तार किया गया है। बताया जाता है कि सारंडा पैसेंजर के रद्द रहने के कारणों में रेल खंड में आवश्यक रख-रखाव एवं प्रशासनिक कार्य बताया जा रहा है। वहीं सूत्रों का मानना है कि रेक उपलब्ध नहीं होने के कारण सारंडा पैसेंजर को रद्द किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...