Chakradharpur News: चक्रधरपुर में 62 लाख से बनेगी 1.1 किलोमीटर सड़क, विधायक सुखराम उरांव ने किया शिलान्यास
चक्रधरपुर, अक्टूबर 13 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर शहर की जर्जर सड़कों के निर्माण की दिशा में पहल शुरू हो गई है। मंगलवार को विधायक सुखराम उरांव ने पवन चौक से ओड़िया स्कूल, ओड़िया स्कूल से गणेश मंदिर और गणेश मंदिर से थाना मोड़ तक कालीकरण सड़क निर्माण कार्य का पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। नगर परिषद की ओर से करीब 1.1 किलोमीटर सड़क का निर्माण तीन चरणों में कराया जाएगा। इस पर लगभग 62 लाख रुपये खर्च होंगे।सड़क की जर्जर स्थिति के कारण दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं और पूजा समितियों को आवागमन में परेशानी होती थी। इसे देखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने दुर्गा पूजा से पहले सड़क निर्माण कराने की घोषणा की थी। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले बलिया घाट मार्ग दुरुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.