Chakradharpur News: चक्रधरपुर में हर्षोल्लास के साथ मना ख्रीस्त राजा पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा
चक्रधरपुर, नवम्बर 23 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर में रविवार को ईसाई समुदाय ने श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ ख्रीस्त राजा पर्व मनाया। इस अवसर पर समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हुए। प्रभु यीशु मसीह के प्रेम, शांति और मानवता के संदेश के साथ श्रद्धालु पूरे उत्साह से धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। शोभायात्रा की शुरुआत कारमेल हाई स्कूल परिसर से हुई। यहां से शोभायात्रा मुख्य मार्ग होते हुए भारत सेवाश्रम, मेसो कार्यालय, पांच मोड़, रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल, बाल उद्यान, ऑफिसर्स क्लब, कांजी हाउस और आदिवासी मित्र मंडल से गुजरते हुए ख्रीस्त राजा चर्च, पोटका परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह और धार्मिक उल्लास देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा के माध्यम से प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.