Chakradharpur News: चक्रधरपुर में सरदार पटेल की जयंती पर निकली 'रन फॉर यूनिटी', आरपीएफ जवानों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
चक्रधरपुर, अक्टूबर 31 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने रैली निकालकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और स्वच्छता का संदेश दिया। रैली डीएससी कार्यालय से शुरू होकर चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंची। स्टेशन परिसर में लोगों को एकता और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर आरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।कार्यक्रम में आरपीएफ के सहायक कमिश्नर अमरेश चंद्र सिन्हा, थाना प्रभारी कमलेश कुमार सोरेन, निरीक्षक डीके सिंह, चंदन सिंह, एसपीपी शिकारी, निरीक्षक संजीव कुमार और निरीक्षक गौतम प्रकाश गांधी सहित बड़ी संख्या में आरपीएफ जवान शामिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.