चक्रधरपुर, अक्टूबर 5 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर,संवाददाता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रविवार को वाडो रियु कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया चक्रधरपुर शाखा की ओर से सम्मान समारोह व प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में सफल कराटे खिलाड़ियों को पदोन्नति के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में तीन बच्चियों को ब्लैक बेल्ट प्रदान किया गया। वहीं अन्य 61 कराटे खिलाड़ियों को विभिन्न श्रेणियों में पदोन्नति मिली। इनमें ऑरेंज बेल्ट के 20, ग्रीन बेल्ट के 21, ब्लू बेल्ट के 14, पर्पल बेल्ट के 4 और ब्राउन बेल्ट के 9 खिलाड़ी शामिल हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के अध्यक्ष उमाशंकर गिरी एवं समाजसेवी प्रवीर प्रामाणिक ने सफल खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उ...