Chakradharpur News: चक्रधरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का स्वागत, बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता
चक्रधरपुर, नवम्बर 3 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन के चक्रधरपुर पहुंचने पर स्टेट मोड़ पर भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक के अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। चंपई सोरेन के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा, पूर्व विधायक शशि भूषण सामड और डॉ. विजय सिंह गागराई शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और संगठन की एकजुटता पर बल दिया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: लोकतंत्र हमारे देश की रीड़ है, उसे बचाना है - चम्पाई सोरेन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.