Chakradharpur News: चक्रधरपुर में दूसरे दिन गाजे-बाजे के साथ मौसीबाड़ी पहुंचे प्रभु जगन्नाथ
चक्रधरपुर, जुलाई 18 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर पुरानी बस्ती में श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच मौसीबाड़ी स्थित गुंडिचा मंदिर पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने प्रभु का भव्य स्वागत किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पहले दिन भगवान का रथ बड़दांडो मार्ग पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक सारंगी के आवास के समीप रात्रि विश्राम के लिए रोका गया था। शुक्रवार शाम पुन: रथयात्रा निकाली गई और भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा को मौसीबाड़ी स्थित गुंडिचा मंदिर ले जाया गया। रथयात्रा के दौरान पूरे शहर में भक्तिमय माहौल रहा। यह भी पढ़ें- Buxar News: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल हुये श्रद्धालु श्रद्धालु ने जय जगन्नाथ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.