चक्रधरपुर, अक्टूबर 5 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर,संवाददाता शहर में दुर्गोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। त्योहार को सुगम और भव्य बनाने के लिए नगर परिषद लगातार सफाई अभियान चलाने के साथ-साथ पूजा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान में जुटी हुई है। इसी क्रम में नगर परिषद द्वारा पूजा समितियों के विसर्जन मार्गों की मरम्मत और रखरखाव का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। पुराना बस्ती स्थित बलिया घाट पर नए पुलिया का निर्माण कार्य जारी होने के कारण घाट जाने वाला मुख्य मार्ग फिलहाल बाधित है। श्रद्धालुओं और पूजा समितियों को विसर्जन के दौरान कोई कठिनाई न हो, इसे ध्यान में रखते हुए नगर परिषद वहां एक वैकल्पिक रास्ता तैयार करा रही है, जिसके तहत कलवर्ट का निर्माण कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चक्रधरपुर में दुर्गोत्सव की तैयार...