चक्रधरपुर, अगस्त 22 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में पेवर्स ब्लॉक बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। लंबे समय से बारिश के दौरान परिसर में जलजमाव और कीचड़ की समस्या बनी रहती थी, जिससे कर्मचारियों एवं विभिन्न कार्यों से आने वाले आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।इस समस्या को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी ने पंचायत समिति मद से राशि उपलब्ध कराकर पेवर्स ब्लॉक निर्माण योजना को स्वीकृति दिलाई। योजना के तहत कार्यालय परिसर में पेवर्स ब्लॉक बिछाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि पेवर्स ब्लॉक लग जाने से बरसात के दिनों में जलजमाव और कीचड़ की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। साथ ही कार्यालय आने वाले लोगों को भी सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त हो...