चक्रधरपुर, जुलाई 29 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र के विकास, साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष सनी उरांव ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुखराम उरांव एवं अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी शामिल हुईं। बैठक शुरू होने से पहले विधायक सुखराम उरांव और अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी का गुलदस्ता एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया।बैठक के दौरान नगर क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई, कचरा उठाव व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा नागरिक सुविधाओं में सुधार पर विशेष जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चक्रधरपुर नगर परिषद बोर्ड की बैठ...