Chakradharpur News: चक्रधरपुर थाना परिसर में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने मनाया रक्षा बंधन
चक्रधरपुर, अगस्त 26 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। रक्षा बंधन के पावन अवसर पर चक्रधरपुर थाना परिसर में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा विशेष रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन की नीतू साहू की अध्यक्षता द्वारा महिलाओं ने थाना प्रभारी अवधेश कुमार सहित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान एवं भाई-बहन के अटूट रिश्ते का संदेश दिया। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहते हैं। रक्षा बंधन जैसे पर्व पर उन्हें राखी बांधकर सम्मानित करना समाज और पुलिस के बीच आपसी विश्वास एवं भाईचारे को मजबूत करता है।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए समाज में शांति, सौहार्द और आपसी सहयोग बनाए रखने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.