Chakradharpur News: चक्रधरपुर-टोकलो रोड में जोड़ो पुलिया के पास बिजली के खंभे से टकराई बाइक, एक युवक घायल
चक्रधरपुर, अक्टूबर 19 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर-टोकलो रोड पर जोड़ो पुलिया के पास बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। दुर्घटना में बाईहातु गांव निवासी गोरा कराई उम्र 30 वर्ष का पैर टूट गया और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, गोरा कराई बाइक से चार मोड़ जा रहा था। इसी दौरान जोड़ो पुलिया के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इसी रास्ते से चक्रधरपुर से घर लौट रहे झामुमो नेता रामलाल मुंडा ने घायल युवक को देखा और उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.