चक्रधरपुर, सितम्बर 14 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर गुरुद्वारा में रविवार को सिख समुदाय की ओर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का 422वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रकाश पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और सुख-शांति की अरदास की। प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा में 48 घंटे का अखंड पाठ आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाशोत्सव मनाधार्मिक कार्यक्रम अखंड पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब की वाणी का श्रवण किया। वहीं टाटा से आए ज्ञानी हरविंदर सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब की महिमा और सिख धर्म के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रद्धालुओं को गुरु की व...