चक्रधरपुर, अगस्त 25 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर।चक्रधरपुर के पोटका में मंगलवार सुबह दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टककर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। हादसे के बाद चारों युवक सड़क पर घायल अवस्था में गिर पड़े और खुद से उठने की स्थिति में नहीं थे।

घायलों की पहचान जानकारी के मुताबिक, जमशेदपुर निवासी सद्दाम अंसारी और अब्दुल पेंटिंग व टाइल्स मिस्त्री का काम करते हैं। दोनों चक्रधरपुर के सिमिदिरी इलाके में काम करने के बाद बाइक से जमशेदपुर लौट रहे थे। वहीं, चाईबासा से पुरुषोत्तम कुमार यादव और अनिरुद्ध कुमार प्रधान बाइक से चक्रधरपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पोटका के पास दोनों मोटरसाइकिलों की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक...