चक्रधरपुर, अक्टूबर 1 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के मार्गदर्शन में संचालित प्रोजेक्ट जागृति के तहत गुरुवार को अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों व कर्मियों समेत स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान किया।शिविर में जन वितरण प्रणाली के डीलर, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, शिक्षक, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव समेत अन्य विभागों के कर्मियों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट-चक्रधरपुर श्रुति राज लक्ष्मी एवं अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जे जे मुंडू ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र, कॉफी मग और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया। एसडीओ ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कि...