चक्रधरपुर, जुलाई 8 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में जल्द ही सेंट्रलाइज्ड लैब की स्थापना की जाएगी। उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. जुझारु माझी ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग (विशेष प्रमंडल), चाईबासा के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

अस्पताल परिसर का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर में दो वर्ष पूर्व निर्मित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) भवन का जायजा लिया। भवन में अस्पताल की दवाइयों एवं अन्य सामग्री का भंडारण देखा और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमान शर्मा को भवन को शीघ्र खाली कराने का निर्देश दिया। इसके बाद सिविल सर्जन ने ग्रामीण विकास विभाग (विशेष प्रमंडल) के कार्यपालक अभियंता राजू मरांडी, सहायक अभियंत...