Chakradharpur News: चक्रधरपुर: तेज बारिश से कुछ इलाकों में भरा पानी, आवाजाही में हुई असुविधा
चक्रधरपुर, अगस्त 24 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। सावन के अंतिम सोमवार को हुई एक-दो घंटे की तेज बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति बन गई। बारिश की वजह से मुख्य मार्गों और रिहाइशी इलाकों में पानी भर जाने से आम लोगों को आने-जाने में कुछ समय के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जलजमाव के स्थान बारिश के बाद मुख्य सड़क पर गैलन भट्टी से गांधी स्कूल तक और पुराना रांची रोड पर भगत सिंह चौक से केडिया पेट्रोल पंप के आसपास जलजमाव देखा गया। इसके अलावा, संतोषी मंदिर से शौंडिक धर्मशाला की ओर जाने वाले रास्ते पर भी पानी भरने से स्थानीय निवासियों को संभलकर निकलना पड़ा। रजवाड़ी रोड पर जलजमाव के कारण सड़क और नाली का अंतर स्पष्ट न हो पाने से एक ई-रिक्शा (टोटो) नाली के किनारे अनियंत्रित हो गया। हालांकि, आसपास मौजूद स्थानीय नागरिकों ने तुरंत त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.