चक्रधरपुर, सितम्बर 1 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा। सेरेंगदा मार्ग में घोड़ाडूबा के पास तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब सवा पांच बजे तामसाय निवासी गोंडो बारला (30) अपने जीजा आराहासा निवासी अजीत अंगरिया के साथ बाइक से गोईलकेरा आ रहा था। घोड़ाडूबा स्कूल के पास दाहिने ओर से आ रही सड़क से अचानक निकले साइकिल सवार गालू बेसरा से उनकी भिड़ंत हो गई। बाइक और साइकिल सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बाइक के धक्के से साइकिल चालक घायल, रेफर हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर एम्बुलेंस भेजकर घायलों को अस्पताल लाया गया। जहां गालू बेसरा की गंभीर हालत को देखते ...