Chakradharpur News: घनघोर जंगल और पहाड़ों के बीच बसे लोंजो के विलायती टोला में पहली बार पहुंची आत्मा की टीम
चक्रधरपुर, नवम्बर 30 -- Chakradharpur News: सोनुवा प्रखंड के लोंजो पंचायत के सुदूर गांव विलायती टोला में शनिवार को पहली बार कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) की टीम पहुंची। घने जंगल के बीचों-बीच पहाड़ों की चढ़ाई चढ़कर और खराब रास्तों को पार कर अंतिम छोर के गांव में विभाग की ओर से खेत बचाओ अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया रासमनी माझी, वार्ड सदस्य चारिमा देवगम, गांव के मुंडा, प्रखंड के एटीएम श्वेता रानी हांसदा, उद्यान विभाग के कर्मी सुश्री रीता सुरीन, प्रदान के कर्मी मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इस दौरान कुल 60 किसानों के बीच आत्मा से मसूर बीज, उद्यान से सब्जी बीज, प्रदान से मटर बीज का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मृदा स्वास्थ्य कार्ड, संतुलित मात्रा में उर्वरक का उपयोग का प्रय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.