चक्रधरपुर, अगस्त 11 -- Chakradharpur News: सोनुवा। सोनुवा के राघोई से लोंजो को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर गोलासाई के पास आज एक विशाल पेड़ अचानक एक ग्रामीण के घर के ऊपर गिर गया। इस हादसे में मकान का छप्पर पूरी तरह नष्ट हो गया है जिससे पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, पेड़ का बड़ा हिस्सा सड़क पर गिरने के कारण इस मार्ग पर दो और चार पहिया वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह से बाधित हो गई है। सड़क का संपर्क पूरी तरह कट जाने के कारण स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...