चक्रधरपुर, अगस्त 6 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा। जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं खनिजों के परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से गठित जिला टास्क फोर्स द्वारा लगातार सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी दौरान बुधवार की सुबह जिला टास्क फोर्स द्वारा गोईलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर ग्रिड स्टेशन के समीप अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान ट्रैक्टर चालकों और परिवहनकर्ताओं से खनिज परिवहन से संबंधित वैध माइनिंग ट्रांजिट चालान की मांग की गई। वे न तो कोई वैध परिवहन चालान प्रस्तुत कर सके और न ही बालू के वैध परिवहन के संबंध में कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण दे सके। इसके बाद दोनों ट्रैक्टरों को बालू सहित जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए गोईलकेर...