Chakradharpur News: गोईलकेरा सीएचसी में रोज पहुंच रहे सर्दी, खांसी व बुखार के दो सौ मरीज
चक्रधरपुर, अगस्त 22 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा, संवाददाता। गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। आम तौर पर अस्पताल में सौ के करीब मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचते थे, लेकिन वर्तमान में गोईलकेरा सीएचसी के ओपीडी में करीब दो सौ मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों में अधिकांश सर्दी, खांसी, बुखार सहित अन्य मौसमी बीमारी के पहुंच रहे हैं। गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुये अस्पताल प्रबंधन द्वारा गांवों में लगातार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की खून जांच सहित अन्य बीमारी की जांच की जा रही है और उन्हें दवा दी जा रही है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: गोईलकेरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.