Chakradharpur News: गोईलकेरा में मलेरिया से बचाव को लेकर दिये निर्देश
चक्रधरपुर, अक्टूबर 1 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा। गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को मलेरिया उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक हुई। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जयश्री किरण पराडिया और मलेरिया टेक्निकल सुपरवाइजर सृष्टिधर महतो ने कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सृष्टिधर महतो ने कहा कि मलेरिया से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक करना जरूरी है। इस माह प्रत्येक घर जाकर फीवर सर्वे किया जाएगा। एक गांव में लगातार तीन दिनों तक सर्वे कर संदिग्ध मरीजों की जांच की जाएगी। मलेरिया पॉजिटिव मरीज मिलने पर एक सप्ताह बाद दोबारा संबंधित क्षेत्र में सर्वे किया जाएगा। बैठक में मलेरिया रोधी स्प्रे, लिंफोडीमा सहित अन्य बीमारियों से बचाव पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि मलेरिया उन्मूलन के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.