Chakradharpur News: गोईलकेरा में बाइक से गिरकर महिला की मौत
चक्रधरपुर, अगस्त 22 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा। गोईलकेरा प्रखंड के कुमारतोड़ांग गांव की एक महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। मुखिया उदय चेरोवा ने बताया कि कुमारतोड़ांग गांव निवासी बामिया चांपिया अपनी पत्नी आजंग अंगरिया (40) के साथ गुरुवार सुबह रोआम साप्ताहिक हाट गया था। जहां से लौटने के दौरान बुंडू गांव के पास बाइक स्कीट करने के कारण आजंग अंगरिया बाइक से गिर गई जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव को गांव लाया गया। हालांकि इस मामले को लेकर अबतक थाना में कोई सूचना नहीं दी गई है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: बुंडू गांव के पास अचानक गिरने से महिला की मौत, क्षेत्र में शोक यह भी पढ़ें- Ara News: तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.