Chakradharpur News: गोईलकेरा में तीन घंटे की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
चक्रधरपुर, अगस्त 30 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा। गोईलकेरा में शनिवार को लगातार करीब तीन घंटे हुई बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश का सबसे अधिक असर बाजार और सड़कों पर देखने को मिला। बारिश के कारण गोईलकेरा की नालियां पानी से लबालब भर गईं और नालियों का गंदा पानी सीधे सड़क पर बहने लगा। कई जगह नालियों का कचरा और गंदगी सड़क पर आ जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण बारिश के दौरान जलनिकासी की समस्या और गंभीर हो जाती है। नालियों में जमा कचरा पानी के साथ बहकर सड़क किनारे फंस गया, जिससे दुर्गंध और गंदगी की स्थिति बनी रही। यह भी पढ़ें- Bhabua News: मुख्यालय से लेकर गांव तक जलजमाव का नजारा बारिश के कारण बाजार में दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.