Chakradharpur News: गोईलकेरा प्रखंड के चार सौ गांवों में नौ घंटे गुल रही बिजली
चक्रधरपुर, अक्टूबर 7 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा, संवाददाता गोईलकेरा प्रखंड के लगभग चार सौ गांवों में मंगलवार को करीब नौ घंटे तक बिजली गुल रही। पावर ग्रीड गोईलकेरा के समीज फीडर में खराबी आने तथा नया पावर ट्रांसफार्मर लगाए जाने के कार्य के कारण सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली नहीं रहने से गोईलकेरा प्रखंड के डेरवा, ताराइसोल, खुजुरिया, दलकी, पटनिया, कारा, खजुरिया समेत आस-पास के सैकड़ों गांवों में जनजीवन प्रभावित रहा। ग्रामीणों के घरेलू कामकाज के साथ-साथ छोटे दुकानदारों और बिजली पर निर्भर अन्य व्यवसायियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पहले से ही लगातार बाधित होती रहती है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: कटकमदाग प्रखंड में लगातार बिजली आपूर्ति ठप, दर्जनों गांवों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.