Chakradharpur News: गोईलकेरा थाना क्षेत्र के बेड़ाहुंडा से अवैध बालू परिवहन करते तीन ट्रैक्टर जब्त
चक्रधरपुर, नवम्बर 30 -- Chakradharpur News: जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बेड़ाहुंडा गांव के समीप पुलिस ने अवैध बालू लेकर जाते तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया है। तीनों ट्रैक्टरों को गोइलकेरा थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। जिला खनन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गोइलकेरा थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बेड़ाहुंडा गांव के पास तीन ट्रैक्टरों को बालू का परिवहन करते हुए देखा गया। पुलिस ने वाहनों को रोककर जांच की और चालकों से बालू परिवहन से संबंधित वैध चालान तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। जांच के दौरान चालक बालू परिवहन से संबंधित कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके अलावा वे पुलिस को संतोषजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.