चक्रधरपुर, जुलाई 30 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा, संवाददाता। प्लस टू हाई स्कूल गोइलकेरा में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उपस्थित होकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। पातोर जोंको को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा सुसारी कमरगांव को उपाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की बाल संसद की टीम द्वारा अतिथियों एवं अभिभावकों का पारंपरिक रूप से शॉल एवं गमछा ओढ़ाकर स्वागत करने के साथ हुई। विद्यालय परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव परिणाम में पातोर जोंको को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा सुसारी कमरगांव को उपाध्यक्ष चुना गया। यह भी पढ़ें- Chatra News: प्रतापपुर के 208 सरकारी विद्...