चक्रधरपुर, जुलाई 28 -- Chakradharpur News: गोइलकेरा। मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोइलकेरा प्रखंड के शक्ति केंद्र की महत्वपूर्ण बैठक बारा पंचायत के केवरा गांव में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरिचरण बांहदा ने की। बैठक में हरिचरण बांहदा ने संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों से बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक सक्रिय होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। यदि प्रत्येक बूथ मजबूत होगा, तो संगठन और अधिक सशक्त बनेगा तथा जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में सफलता मिलेगी। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान ने संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं ...