चक्रधरपुर, अक्टूबर 23 -- Chakradharpur News: स्कूली शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से गोइलकेरा ग्राम पंचायत भवन में विद्यालय प्रबंधन समिति संघ (एसएमसी संघ) प्रखंड समिति गोइलकेरा का गठन किया गया। इसमें सिबलेन बाहन्दा को अध्यक्ष, जोंगा कुई एवं लक्ष्मी मेलगान्डी को उपाध्यक्ष तथा बिरसिंह बोदरा और सुनीता देवी को सचिव चुना गया, वहीं कार्यकारिणी में शांति सुरीन कोषाध्यक्ष, महेंद्र बांकिरा सहकोषाध्यक्ष, दासो बारजो को शैक्षिक गुणवत्ता एवं बुनियादी साक्षरता-संख्याज्ञान (एफएलएन) प्रभारी, प्रेम सिंह कोड़ाह बाल अधिकार एवं सुरक्षा प्रभारी तथा राजबो सुरिन को मीडिया प्रभारी बनाया गया। विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों एवं मुंडा-मानकियों को भी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ...