Chakradharpur News: गोइलकेरा में नाव पलटने से युवक की मौत
चक्रधरपुर, सितम्बर 27 -- Chakradharpur News: गोइलकेरा। गोइलकेरा प्रखंड की गम्हरिया पंचायत के बलिया गांव निवासी 28 वर्षीय मनिया सुरीन की कारो नदी में नाव पलटने से मौत हो गई। बताया गया कि मनिया पराल गांव से चावल लेकर छोटी नाव के सहारे कारो नदी पार कर अपने घर बलिया लौट रहा था। नदी पर पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में नाव असंतुलित होकर पलट गई और मनिया नदी में डूब गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने कारो नदी पर जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है, ताकि इस तरह के हादसों पर रोक लग सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.