चक्रधरपुर, जुलाई 8 -- Chakradharpur News: गोइलकेरा। राज्य सरकार की उन्नति का पहिया योजना के तहत बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहले चरण में पीएमश्री बालिका मध्य विद्यालय की 128 छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं। मुख्य अतिथि विधायक जगत माझी ने कहा कि प्रखंड में करीब 1450 छात्र-छात्राओं को चरणबद्ध तरीके से साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने छात्राओं से नियमित विद्यालय आने, मेहनत से पढ़ाई करने और सरकार की शिक्षा संबंधी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। विधायक ने कहा कि साइकिल वितरण का उद्देश्य दूरी के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई बाधित न होने देना है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क साइकिल का वितरण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सतीश चंद्र प्रधान ने...