चक्रधरपुर, जुलाई 3 -- Chakradharpur News: मांगों को लेकर सात दिनों से आंदोलनरत हैं ग्रामीण आंदोलन स्थल पर 76 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वास्थ्य कैंप का आयोजन दुबिल माइंस ​मनोहरपुर,संवाददाता। बीते सात दिनों से चिरिया स्थित सेल की दुबिल माइंस के मुख्य गेट पर मांगों को लेकर आंदोलनरत ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मनोहरपुर स्वास्थ्य विभाग और चिरिया स्थित सेल के स्वास्थ्य विभाग की ओर से संयुक्त रूप से एक दिवसीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।

मेडिकल जांच का परिणाम मेडिकल कैंप के दौरान आंदोलन स्थल पर डटे 76 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के क्रम में तीन ग्रामीणों में मलेरिया के लक्षण पाए गए। जिन्हें विभाग की ओर से तत्काल मलेरिया रोधी दवाएं और आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर मनोहरपुर सीएचसी से ड...