चक्रधरपुर, सितम्बर 13 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। ऐतिहासिक गुदड़ी बाजार की बदहाली को लेकर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने नप अध्यक्ष को एक मांगपत्र सौंपा है और गुदड़ी बाजार की दयनीय स्थिति से अवगत कराते हुये जीर्णोद्धार कराने की मांग की है। मांगपत्र में कहा कि नगर परिषद को गुदड़ी बाजार से हर वर्ष लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन इसके बावजूद बाजार की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। पूरा बाजार क्षेत्र इस समय अतिक्रमण की चपेट में है। मुख्य रास्तों पर दुकानें लग जाने के कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे बाजार आने वाले आम ग्राहकों को आवाजाही और खरीदारी करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क, नाली और नियमित साफ-सफाई की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय व्यापारी और राहगीर परेशान हैं। भाजपा...