Chakradharpur News: गुदड़ी के आवासी विद्यालय में 13 छात्राएं मलेरिया पॉजिटिव
चक्रधरपुर, सितम्बर 22 -- Chakradharpur News: सोनुवा, संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा के बेगुना गांव के पास संचालित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय गुदड़ी में मलेरिया का प्रकोप फैल गया है। 13 बच्चियों में मलेरिया पॉजिटिव पाई गई है। स्कूल में बच्चियों के बीमार होने की सूचना पर सोमवार को सोनुवा सीएचसी की टीम ने स्कूल में मेडिकल कैंप लगाया। कैंप में 54 बच्चियों की जांच की जिसमें 13 बच्चियों में मलेरिया पॉजिटिव पाई गई। बीमार बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनपर नजर रखी जा रही है।इधर, सोनुवा सीएचसी प्रभारी डॉ. डीपी हांसदा ने कहा कि मलेरिया पॉजिटिव छात्राओं को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। अन्य बीमार छात्राओं को वॉयरल फीवर है। उन्हें दवा के साथ स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई है। छात्राओं के स्वास्थ्य पर नजर रखी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.