चक्रधरपुर, जुलाई 22 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। पूर्व सांसद सह भाजपा वरिष्ठ नेत्री गीता कोड़ा ने छोटानागरा मंडल का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न बुनियादी समस्याओं को उनके समक्ष रखा। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य स्थानीय मुद्दों के समाधान की मांग की। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद गीता कोड़ा ने उन्हें आश्वस्त किया कि इन मुद्दों के समाधान के लिए वह जिला प्रशासन के साथ-साथ राज्य सरकार के समक्ष रख कर समाधान कराने कराने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और लोगों की मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता उनकी प्राथमिकता है तथा जनता की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मौके पर स्थानीय भाजपा नेता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...